हरिद्वार, 1 अप्रैल। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में देहरादून में एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की हत्या से सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अंजू मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति भी अपराध तेजी से बढ़े हैं। देवभूमि के नाम से जाना जाने वाला उत्तराखंड हाल के वर्षों में महिला अपराधों को लेकर सुर्खियों में रहा है। वर्ष 2022 में सामने आए अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था।
जिसमें कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई थी। इस मामले को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं।
अंजू मिश्रा ने आरोप लगाया कि महिला उत्पीड़न की अधिकांश घटनाओं में भाजपा नेताओं और उनसे जुड़े लोगों की संलिप्तता सामने आयी है।
प्रैसवार्ता में महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सरकार पर निशाना साधा। प्रैसवार्ता के दौरान अंजू द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, नलिनी दीक्षित, ग्रेस कश्यप, रचना शर्मा, बीना जाटव, शशी त्यागी, देवरानी, मिथिलेश गिल, सुरेश कश्यप, हिमांशु राजपूत, उत्कर्ष वालिया आदि मौजूद रहे।


More Stories
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन
पैठाणी: राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ