आज दिनांक 29 सितंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा विषय पर निबंध प्रतियोगिता के साथ ही एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस राष्ट्रव्यापी अभियान में हम सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है साथ ही आगामी 1 अक्टूबर को “1 तारीख 1 घंटा” के वृहद राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करना है।
इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ ललित जोशी ने स्वच्छता ही सेवा विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया।
प्रतियोगिता के पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने डेंगू शहर सहित सूबे में फैल रहे डेंगू संक्रमण की रोकथाम हेतु स्वच्छता के माध्यम से कैसे हम इस महामारी में विराम लगा सकते हैं इसके बारे में छात्रों को जागरूक किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गीता पंत ने किया इस अवसर पर डॉ0 रेखा जोशी आदि उपस्थित रहे ।



More Stories
महाविद्यालय नानकमत्ता में गाँधी दर्शन एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति के संदर्भ में जागरूकता एवं परामर्श कार्यशाला आयोजित
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ गढ़ भोज कार्यक्रम