नवल टाइम्स न्यूज़: आज दिनांक 11 दिसंबर 2023 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में ,वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में “फाइनेंशियल लिटरेसी ” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव ने उद्घाटन करते हुए कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के युग में बहुत आवश्यक हो गई है जिस प्रकार से साइबर फ्रॉड तथा क्राइम हो रहे हैं उसके लिए हमको इस विषय पर जागरूक रहना बहुत आवश्यक है।
मुख्य वक्ता बिमल झा ने बताया कि बढ़ती मुद्रास्फीति के साथ अपने निजी आर्थिक खर्च को मैनेज करना आज सबसे बड़ी चुनौती है। छोटी-छोटी बचत करके हर व्यक्ति जितनी कम उम्र में इन बचत के हिस्सों को विभिन्न प्रकार की स्कीम्स में निवेशित करेगा, उतना ही आगे आने वाले समय में आर्थिक रूप से मजबूत महसूस कर पाएगा।
कार्यशाला संयोजक डॉ0 दिनेश जोशी ने बचत के विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया तथा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विविध विषयों पर आर्थिक समस्याओं से निकलने का मार्ग बताया।
अंत में आयोजन सचिव डॉक्टर फकीर सिंह तथा डॉक्टर ऋतुराज पंत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ मंजरी चौधरी डॉक्टर रुचि रजवार आदि उपस्थित रहे।


More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खण्डूरी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक, 20 मई अन्त्येष्टि के दिन समस्त कार्यालय, एवं शिक्षण संस्थान बन्द, आदेश जारी
महाविद्यालय नैनबाग में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर