आज दिनांक 29 फरवरी 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में चल रहे प्रथम उद्यमिता विकास कार्यक्रम के चौथे दिन उपलब्धि प्रेरणा प्रशिक्षण विषय पर प्रतिभागियों को जानकारी दी गई।
प्रशिक्षक अनिल पांडे ने विषय पर चर्चा करते हुऐ उपलब्धि प्रेरणा प्रशिक्षण को उपलब्धि प्रेरणा, स्व-अध्ययन, योजना और लक्ष्य-निर्धारण के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि उपलब्धि प्रेरणा उन्हें उद्यमी बनने की प्रेरणा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जो चीज़ किसी व्यक्ति को उद्यमिता की ओर प्रेरित करती है, वह कुछ अलग हासिल करने की प्रवृत्ति है।
प्रतिस्पर्धी स्थितियों में उपलब्धि और उत्कृष्टता उद्यमिता अपनाने के लिए एक प्रेरक कारक साबित होती है।
इस अवसर पर महाविद्यालय डॉ0 रितुराज पंत, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 राजेश, राहुल आदि उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: कनखल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ, शातिर वाहन चोर को दबोचा
हरिद्वार: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग की मनमानी के विरोध में किया धरना प्रदर्शन
हरिद्वार: जनपद में रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, पर्याप्त मात्रा में है स्टॉक- जिला पूर्ति अधिकारी