January 21, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

मुख्यमंत्री धामी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हाईकमान ने दिल्ली किया तलब

उत्तराखंड में मतदान के बाद जिस तरह से भाजपा विधायकों में आपसी फूट तथा बगावती सुर सुनाई दे रहे हैं, उसके बाद पार्टी आलाकमान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली तलब किया है।

बता दें कि चुनाव के बाद कई विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप लगाने वाले विधायकों में लक्सर से संजय गुप्ता, हरभजन सिंह चीमा और कैलाश गहतोड़ी शामिल थे।

इस प्रकार की बातों के जगजाहिर होने के बाद भाजपा आलाकमान ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को दिल्ली तलब किया है। चर्चा है कि नाराज विधायकों को भी जल्द ही दिल्ली तलब किया जा सकता है। उनसे उनकी नाराजगी का सबब पूछा जा सकता है।

About The Author