देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ITDA स्थित सीएम हेल्पलाइन-1905 और इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम से अल्मोड़ा जिले के पच्योना गांव निवासी लाल सिंह की समस्या भी सुनी।
लाल सिंह ने 1905 पर शिकायत की थी कि खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है, जिसके कारण डीलर द्वारा उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को शिकायत का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ITDA के इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से ट्रैफिक व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई भी की
जाए। 1905 के कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम में कार्य कर रहे कार्मिकों से कहा कि जनता की समस्याओं से संबंधित जो भी फोन कॉल आ रहे हैं, उनसे शालीनता से बात कर उनकी समस्याएं सुनें।
जिस विभाग से संबंधित शिकायत है, यथा शीघ्र संबंधित विभागों को भेजा जाए। इस अवसर पर सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।


More Stories
भारतीय ज्ञान प्रणालियों के ढांचों के साथ मनोवैज्ञानिक निदान और उपचार प्रक्रियाओं के एकीकरण पर 7वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में, “उत्तराखंड के सतत विकास हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रगति” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला आयोजित