March 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ने किया भ्रमण

  •  मॉडल डिग्री कॉलेज में संचालित होंगे व्यवसायिक पाठ्यक्रम, बनेगी जल्द सड़क

हरिद्वार: पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयास से मीठीबेरी में बना राजकीय मॉडल महाविद्यालय में राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के साथ शिक्षण कार्य पर जोर दिया।

उन्होंने व्यवसायिक पाठ्यक्रम संचालित कराने का आश्वासन दिया।
मंगलवार को राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी हरिद्वार में राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ जयपाल चौहान एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने भ्रमण किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफ़ेसर अर्चना गौतम ने आगंतुकों का स्वागत किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं डॉ जयपाल सिंह चौहान ने महाविद्यालय में महाविद्यालय कक्षों, पुस्तकालय, कार्यालय तथा छात्रावास आदि का निरीक्षण किया।

उन्होंने महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग की कक्षाएं संचालित करने का आश्वासन दिया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि निकट भविष्य में व्यावसायिक कोर्सों एवं परास्नातक कक्षाएं भी जल्दी से जल्दी आरंभ की जायेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय के संपर्क मार्ग का जल्दी से जल्दी निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि लालढांग क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की जरूरत थी, क्योंकि शहर से दूरस्थ क्षेत्रों से बच्चों, खासकर बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करना मुश्किल हो रहा था। केवल संसाधन वाले लोग ही अपने बच्चों को डिग्री कॉलेजों में भेज सकते थे, लेकिन इस मॉडल डिग्री कॉलेज के खुलने से अब हर कोई अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवा रहा है।

इस अवसर पर प्रो. सतेन्द्र कुमार, आशुतोष मिश्रा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ. देशराज सिंह, डॉ. सुनीता बिष्ट, शशिधर उनियाल, पूनम सिंह, कुलदीप, सूरज सिंह आदि उपस्थित रहे।

About The Author