देवेंद्र सक्सेना: संविधान दिवस के उपलक्ष्य में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग और संस्कार भारती, चित्तौड़ प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का विषय “हमारे अधिकार, हमारे कर्तव्य” था।
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अत्यधिक उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी रचनात्मक कृतियों में भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों को अद्वितीय ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में कला महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर मदन सिंह राठौड़ ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय नागरिक होने के नाते संविधान प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी और शिक्षण संस्थानों में इस तरह के कार्यक्रमों की महती आवश्यकता पर बल दिया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान माही मूंदड़ा द्वितीय रोहित रैगर एवं तृतीय स्थान कोईना दवे ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर विभाग के डॉ. शाहिद परवेज़, डॉ. दीपिका माली, डॉ. गौरव शर्मा, गजेंद्र कुमावत आदि उपस्थित रहे।



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण