हरिद्वार, 4 दिसम्बर: महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग को लेकर प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान यति रामस्वरूपानंद महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन के साथ हिंदुओं के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं।
लेकिन कुछ अलगाववादी लोग उनकी हत्या करने का षड़यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरी महाराज की सुरक्षा की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।
गुरू के सम्मान और सुरक्षा के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक लाख हस्ताक्षर कराकर लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जाएगा। आश्रम अखाड़ों में निवास कर रहे संत महापुरूषों से भी भेंटवार्ता की जाएगी।
उन्होंने कहा कि 12 दिसम्बर को दिल्ली के लिए रवाना होंगे और दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर जेड प्लस सुरक्षा की गुहार लगायी जाएगी।
प्रैसवार्ता के दौरान यति सत्यदेवानंद महाराज, यति नित्यानंद गिरी महाराज, यति रणसिंहानंद गिरी महाराज, यति निर्भयानंद गिरी महाराज, पंडित कृष्णवल्लभ भारद्वाज, अंकुर ज्वाला, उदित भारद्वाज, मोहित चैहान आदि मौजूद रहे।


More Stories
शहीद जगदीश वत्स: एक संक्षिप्त लेख, आज 25 जुलाई को है इनका जन्मदिवस
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘भारतीय गणतंत्र के 75 वर्ष- ‘उपलब्धियाँ एवं चुनौतियाँ’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में फ्रेंच भाषा संचार कौशल कार्यक्रम