प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु ने सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि उत्तराखंड राज्य से विभिन्न कार्यों, यथा-शिक्षा एवं व्यवसाय हेतु राज्य के नागरिक यूक्रेन में निवासरत हैं।
वर्तमान में यूक्रेन में राजनीतिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यूक्रेन में निवासरत उत्तराखंड राज्य के नागरिकों का विवरण यथा-उनका नाम, उत्तराखंड राज्य एवं यूक्रेन में पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल, पासपोर्ट नंबर इत्यादि प्राप्त किया जाना अपरिहार्य है, जिससे उनकी सुरक्षा के संबंध में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से अग्रेत्तर आवश्यक कार्रवाही की जा सके।
प्रमुख सचिव ने सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को यह भी निर्देश दिये हैं कि अपने – अपने जनपद से युक्रेन गए राज्य के नागरिकों के संबंध में सूचना प्राप्त की जाय तथा आपातकालीन नंबर-112 पर विवरण उपलब्ध कराए जाने हेतु जनसामान्य को संसूचित किया जाये तथा उसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने ने प्रत्येक जनपद के यूक्रेन में रह रहें भारतीय नागरिको के परिजनो से तत्काल सूचना उपलब्ध कराने को कहा, ताकि उचित कार्यवाही समय से की जा सकें




More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन