डीपी उनियाल,गजा टिहरी : विकास खंड चम्बा के राजकीय इंटर कालेज केशरधार नैचोली मे 27 मई से 2 जून 2025 तक समर कैंप का आयोजन किया गया है।
समर कैंप आयोजन का उद्देश्य छात्र छात्राओं को ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करते हुए अपनी मातृभाषा ( गढवाली, कुमाऊंनी, जौनसारी) हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी के अलावा भी संविधान की 8 वीं अनुसूची मे सम्मिलित किसी भी एक भाषा को सिखाना है।
कालेज के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता घीमन सिंह रावत ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. पी. सिंह खडवाल के द्वारा पंजाबी भाषा सिखाने का चयन किया गया है। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
इसी क्रम में कालेज के अभिभावक संघ के अध्यक्ष विजयराम उनियाल के द्वारा बच्चों को भाषा के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया है।
इस अवसर पर विद्यालय के सदस्य प्रवक्ता संस्कृत श्रीमती कांता चौहान, इतिहास प्रवक्ता मलेंद्र कुमार पाल, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता घीमन सिंह रावत तथा राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता एन. के. चौधरी व कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। समर कैंप में छात्र छात्राओं मे काफी उत्साह देखा गया है।


More Stories
हरिद्वार: जीएसटी विभाग की छापेमारी के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खेलविधा कुश्ती प्रतियोगिता का समापन
गजा: बेरोजगार से स्वरोजगार एक कदम समृद्धि की ओर ” ( प्रशिक्षण से महिलाओं के सपनों को मिली पहचान