September 29, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी क्वीली में “मेरे सपनों का भारत” कार्यक्रम आयोजित

डी पी उनियाल,गजा:  राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी क्वीली मे सेवा संकल्प दिवस पर मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि जोत सिंह असवाल जिला पंचायत सदस्य चाका बैरोला ने अपने सम्बोधन मे कहा कि युवाओं की भूमिका से ही विकसित भारत बनेगा।

जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल ने कहा कि आज हम सभी एक ऐसे ऐतिहासिक गौरवशाली अवसर के साक्षी हैं जो प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों मे राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है, देश का भविष्य आज के आज के विद्यार्थी हैं, और उनकी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच विकसित भारत के निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों मे प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को पुरुस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अभिभावक संघ अध्यक्ष सुनील विजल्वाण, प्रधानाचार्य आशीष कुमार, वरिष्ठ प्रवक्ता संजय सिंह, श्रीमती शकुन्तला परमार, श्रीमती रेनु चौहान, श्रीमती सुमित्रा, दिव्या, पूनम नौटियाल, संजय कुमार एवं सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया, तथा कार्यक्रम की सराहना की।

About The Author