August 30, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय कन्या महाविद्यालय कैथून में मेजर ध्यानचंद जयंती का हुआ आयोजन

देवेंद्र सक्सेना, कोटा: राजकीय कन्या महाविद्यालय, कैथून में कल 29 अगस्त 2026 को  मेजर ध्यानचंद जयंती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी श्रीमती मीरा गुप्ता एवं संकाय सदस्यों ने मेजर ध्यानचंद जी को पुष्पांजलि अर्पित की। श्रीमती मीरा गुप्ता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि आज का दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आज ध्यानचंद जी की 121 वीं जयंती है। हॉकी के जादूगर माने जाने वाले मेजर ध्यानचंद जी ने अपने करियर में 1000 से अधिक गोल किए तथा निरंतर तीन ओलंपिक खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाए। भारत सरकार ने इन्हे 1956 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया। छात्राओं को मेजर ध्यानचंद की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर डॉ. कविता जैन ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपनी दैनिक दिनचर्या में कम से कम एक खेल को अवश्य शामिल करें। जीवन में समय प्रबंधन तथा अनुशासन व सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम में डॉ० वंदना शर्मा, डॉ० प्रज्ञा गौतम, डॉ० शहंशाह, डॉ० राजेश राजौरा, श्रीमती मनभर और छात्राएं उपस्थित रहीं।

About The Author