आज दिनांक 14.10.2024 को राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा के नवीन भवन प्रागंण में संस्कृतिक मंच के तत्वावधान मेें एवं स्पीक मैके सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री कालूराम बामनियां जी एवं उनके साथियों द्वारा कबीर के लोकगीतों एवं भजनो की प्रस्तुति दी।
कबीर के लोकगीतों की सार्वकालिक प्रसांगिकता एवं पद्मश्री कालूराम बामनियां जी के प्रस्तुतिकरण ने सभी श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया कार्यक्रम में श्जो सुख पाओगे राम भजन में, वो सुख नाही अमिरी मेंश्, श्घणा तो सो लियो रे अब जाग जाग मुसाफिर जागश्, श्गुरू काटे भरम के जाल जीवन सुख पावेश् जैसे पारम्परिक लोकगीत एवं भजन प्रस्तुत किये गये जिनसे छात्राओं को भारत की संस्कृति एवं सामाजिक समरसता के दर्शन हुए।
महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ सीमा चैहान ने कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता की एवं विशिष्ट अतिथि पद्मश्री कालूराम बामनियां जी एवं साथियों, रामप्रसाद परमार, देवी दास बैरागी, उत्तम सिंह बामनियां, सज्जन सिंह परमार का सम्मान किया सांस्कृतिक मंच की प्रभारी डाॅ प्रेरणा शर्मा, डाॅ राजेन्द्र माहेश्वरी एवं अन्य समिति सदस्यों ने आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम संचालन प्रभारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा एवं तबला वादक देवेंद्र कुमार सक्सेना ने किया।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ प्रेरणा शर्मा एवं देवेन्द्र कुमार सक्सेना ने किया।


More Stories
राष्ट्रप्रथम का भाव विपक्ष को भी शिरोधार्य करना चाहिए — अरविन्द सिसोदिया
कोटा: कला कन्या महाविद्यालय,की छात्रा खुशी को वूशू प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने पर किया सम्मानित
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में क्विज़ प्रतियोगिता एवं साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन