Wednesday, September 17, 2025

समाचार

राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में समूह चर्चा प्रतियोगिता आयोजित

Screenshot 2024 11 29 18 05 40 799 Com.google.android.apps.photos Edit

आज दिनांक 29.11.2024 को राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में योजना मंच के तत्वावधान में समूह चर्चा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रारम्भ में योजना मंच प्रभारी ने प्राचार्य तथा निर्णायकगण का स्वागत करने के पश्चात् सत्र पर्यन्त योजना मंच द्वारा आयोजित गतिविधियों जैसे- निबन्ध प्रतियोगिता, विस्तार व्याख्यान, समूह परिचर्चा, सेमीनार इत्यादि गतिविधियों के बारे में बताया।

कहा कि योजना मंच विद्यार्थियों के लिए बजट एवं भारत और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य से संबंधित विषयों पर परिचर्चा आयोजित करता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य महोदया ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा करने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करती है। विद्यार्थियों को समसामयिक विषयों की जानकारी अखबार-पत्रिकाओं के माध्यम से बढ़ानी चाहिए।

समूह चर्चा प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों जैसे समान हक एवं सुरक्षा महिलाओं का अधिकार है, लिव इन रिलेशनशिप एवं भारतीय समाज, बेहतर चिकित्सा प्राप्त करना हर नागरिक का अधिकार है, मन के हारे हार है, मन के जीते जीत, मेरे शहर कोटा की खासियत, महिला शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना है, महिला सशक्तिकरण, समाज में बच्चों के प्रति बढ़ते लैंगिक अपराध, कामकाजी महिला बनाम गृहिणी एवं वीडियो गेम के भंवरजाल में फँसता बचपन विषयों पर छात्राओं ने चार-चार के 10 समूहों में सार्थक परिचर्चा की।

प्रतियोगिता में प्रो. पुनीता श्रीवास्तव, प्रो. हिमानी सिंह एवं डॉ. गिरेन्द्र पाल प्रतियोगिता के निर्णायक रहे।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान :- स्नेहा एवं समूह

द्वितीय स्थान :- संस्कृति एवं समूह

तृतीय स्थान :- भव्या एवं समूह ने प्राप्त किया।

सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार स्नेहा मेहरा को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में निबन्ध प्रतियोगिता एवं चार्ट प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

डॉ. गिरेन्द्र पाल ने छात्राओं को समूह परिचर्चा की बारीकियों से अच्छी तरह अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मसिंह मीणा ने किया तथा डॉ. सुनीता शर्मा ने आभार व्यक्त किया। योजना मंच सदस्य डॉ. कविता मकवाना, डॉ. प्रेरणा शर्मा, डॉ. राजेन्द्र माहेश्वरी, डॉ. टी. एन. दुबे, डॉ. बबीता सिंघल, डॉ. मनीषा शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु अत्यन्त सफल रहा।



Q1 & Q-w exercise 9.3 class8 ncert maths new book solution, it’s easy to learn

About The Author