देवेंद्र सक्सेना, कोटा : राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में दिनांक 22.08.2025 को ओड़िशा का प्राचीन नृत्य ‘गोटिपुआ‘ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ माँ शारदा की प्रतिमा के सम्मुख प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान सांस्कृतिक मंच प्रभारी डॉ. प्रेरणा शर्मा एवं विशिष्ठ अतिथि डॉ. प्राची दीक्षित के द्वारा एवं मुख्य कलाकार गुरू गौतम महापात्र द्वारा दीपप्रज्जवलन कर किया गया।
स्पिक मैके की विरासत श्रृंखला के तहत सांस्कृतिक मंच एवं भारतीय ज्ञान परम्परा के तत्वावधान में बरसात की झड़ी के बीच सुन्दर जगन्नाथ को प्रसन्न करने वाला ‘गोटिपुआ‘ नृत्य गुरू गौतम महापात्र के निर्देशन में उनकी टीम के सदस्यों के साथ प्रस्तुत किया गया। उनके साथ दुसासन परेडा हारमोनियम पर और विकरम दास मृदंग पर सहयोग कर रहे थे। ‘गोटिपुआ‘ नृत्य छोटे बालकों द्वारा बालिका रूप में प्रस्तुत किया जाता है।
मनमोहक श्रृंगार के साथ योग मुद्राऐं सुन्दर ताल के साथ प्रदर्शन एवं गायन तीनों का सम्मिलित रूप होता है ‘गोटिपुआ‘ में गुरूकुल परम्परा से सीखने वाले यह बच्चे 5वीं कक्षा के छात्र है।
सुधीर रंजन बेहरा, दीप्ति रंजन बेहरा, रोहन बेहरा, दीप्ति रंजन बेहरा, राहुल बेहरा, ओम नमः बेहरा, ओम साहिब प्रसाद बेहरा इन सातों बच्चों ने अद्भुत भारतीय संस्कृति की गौरवशाली कला का प्रदर्शन मंच पर किया। इससे प्रसन्न होकर महाविद्यालय के सदस्यों ने उपहार स्वरूप 5100/- रू. भेंट किए और अतिथिगणों ने भी अपनी इच्छानुसार बच्चों को चॉकलेट आदि भेंट दी।

अतिवृष्टि होने पर भी बड़ी संख्या में दर्शकों ने कार्यक्रम का आनन्द लिया। इस कार्यक्रम में विशाल जोशी, बिगुल जैन, डॉ. अनिता तम्बोली, श्रीमती सपना कोतरा, डॉ. हिमानी सिंह, श्रीमती मीरा गुप्ता, डॉ. दीपा स्वामी, डॉ. पुनीता श्रीवास्तव, डॉ. श्रुति अग्रवाल, श्री संतोष कुमार मीणा, संस्कार भारती से श्री देवेन्द्र कुमार सक्सेना एवं महाविद्यालय के सभी कार्यालय सदस्य उपस्थित रहे।
राजकीय कन्या महाविद्यालय, रामपुरा की छात्राओं एवं स्टाफ ने भी कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन