राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह श्राग रंगश् के अंतर्गत आज एकल नृत्य शास्त्रीय, भाव एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सीमा चैहान ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
उद्घाटन सत्र में संगीत विभाग की छात्राओं और संगीत विभागाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा शर्मा, प्रो0 राजेन्द्र माहेश्वरी, डाॅ पुनीता श्रीवास्तव, डाॅ संतोष कुमार मीणा द्वारा सर्वप्रथम रामचंद्र स्तुति, रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया, नगरी हो अयोध्या सी, श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, मेरी झोपड़ी के भाग जाग जाएंगे, सजा दो घर को गुलशन सा आदि सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर भक्ति की गंगा प्रवाहित की गई।
एकल नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो0 बिन्दु चतुर्वेेदी, सुश्री नेहा पांचाल और बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की ब्रांड एंबेसेडर सुश्री आस्था सक्सेना रही।

परिणाम की घोषणा सांस्कृतिक सप्ताह के अंतिम दिवस 24.01.2024 को की जायेगी।
इस आयोजन में महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य डाॅ रेणू शर्मा, डाॅ अनीता तम्बोली, डाॅ मनीषा शर्मा, डाॅ उमा बडोलिया, डाॅ हिमानी सिंह सहित सांस्कृतिक समिति के सभी संकाय सदस्य एवं महाविद्यालय की छात्राएँ उपस्थित रही।
कार्यक्रम का संचालन श्री देवेन्द्र सक्सेना एवं छात्रा जया कश्यप ने किया।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर डॉ 0 नेहा प्रधान’ की स्वरचित कविता…


More Stories
भारतीय ज्ञान प्रणालियों के ढांचों के साथ मनोवैज्ञानिक निदान और उपचार प्रक्रियाओं के एकीकरण पर 7वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में, “उत्तराखंड के सतत विकास हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रगति” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला आयोजित