November 28, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान‘ थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

देवेंद्र सक्सेना,कोटा:  आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस पर वर्ष पर्यंत की गई गतिविधियों के समापन अवसर पर ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान‘ थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। संविधान में निहित लोकाचार एवं मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को व्यक्त करने हेतु महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।

इस अवसर पर डॉ. प्रियंका वर्मा द्वारा संविधान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने संवैधानिक मूल्यों को बहुत ही उत्कृष्ट तरीके से प्रदर्शित किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में संगीता कुमारी प्रथम रितु मेघवाल द्वितीय एवं नैना कुमारी तृतीय स्थान पर रही। छैै प्रभारी डाॅ. यशोदा मेहरा, श्रीमती मिथलेश सोलंकी, डाॅ. गिरेन्द्र पाल सिंह एवं श्रीमती शाहिस्ता बानो द्वारा संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों का सामूहिक वाचन किया गया एवं शपथ दिलवाई गई।

‘भारतीय संविधान में महिलाओं के कानूनी अधिकार‘ पर मुख्य वक्ता श्रीमती रानी शर्मा (सदस्य विशेष किशोर पुलिस इकाई)जी द्वारा व्याख्यान दिया गया, जिसमें छात्राओं को संविधान संबंधी महिला अधिकार की जानकारी प्रदान की गई। संविधान दिवस के उपलक्ष में डॉ. उमा बड़ोलिया द्वारा ‘देश की आजादी के बाद डॉक्टर अंबेडकर के सिद्धांतों और विचारों का व्यावहारिक स्तर पर क्रियान्वयन‘ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने बड़े ही सुस्पष्ट तरीके से एवं स्तरीय भाषा में अपने विचार रखे।

भारतीय ज्ञान परंपरा एवं संस्कार भारती के सौजन्य से संविधान के कला पक्ष की जानकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा द्वारा पीपीटी के माध्यम से दी गई। संस्कार भारती के महामंत्री श्री देवेंद्र सक्सेना ने भी संविधान के कला पक्ष को छात्राओं के समक्ष उजागर किया। संविधान दिवस के उपलक्ष में डॉ. धर्म सिंह मीणा द्वारा संविधान संबंधी ऑनलाइन क्विज का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

डॉ बीनू कुमावत द्वारा ‘भारतीय संविधान एवं मानव मूल्य‘ विषय पर व्याख्यान दिया गया। आपने संविधान विषय से संबंधित एक कार्यशाला का भी आयोजन किया जिसमें 125 छात्राओं ने अपना प्रस्तुतिकरण दिया।

महाविद्यालय में संविधान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्ष महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा चैहान ने छात्राओं को भारतीय संविधान कैसे बना एवं इसकी आवश्यकता क्यों हुई संबंधी बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी एवं बारीकियां छात्राओं के साथ साझा की।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को संवैधानिक जानकारी होना आवश्यक है। डॉ. अंबेडकर एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी का भारतीय संविधान में दिए गए योगदान को भी उन्होंने बताया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सपना कोतरा ने सभी प्रतिभागी एवं आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author