देवेंद्र सक्सेना, कोटा: आज दिनांक 18.07.2026 को राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में ‘महिला प्रकोष्ठ‘ समिति के तत्वावधान में (गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक) के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान के निर्देशन में किया गया। रैली के अन्तर्गत छात्राओं ने विभिन्न जागरूकता नारों एवं संदेशों के माध्यम से समाज में कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम तथा लिंगानुपात संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान ने छात्राओं को च्ब्च्छक्ज् अधिनियम के प्रावधानों एवं महत्व से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि इस अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन समाज में लैंगिक समानता स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. कविता मीणा ने भी छात्राओं से कहा कि कन्या भ्रूण जैसी समाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए इस अधिनियम के प्रति जागरूक होना आवश्यक है।
रैली में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ समिति सदस्य डॉ. यशोदा मेहरा, डॉ. मिथलेश सोलंकी, श्रीमती अस्मि, सुश्री हर्षा जैन उपस्थित रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन