Friday, October 17, 2025

समाचार

राजकीय महाविद्यालय चकराता में हुआ “शिक्षक अभिभावक संघ” पी.टी.ए. गठन हेतु कार्यक्रम का आयोजन

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविदयालय चकराता,देहरादून के सभागार कक्ष में आज दिनांक-18.9.2025 को शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु “शिक्षक अभिभावक संघ” पी.टी.ए. गठन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम हेतु महाविद्यालय के संरक्षक/प्राचार्य प्रोफेसर आशुतोष शरण आदेश के अनुपालन के क्रम में सचिव पी.टी.ए डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी द्वारा सूचना दो दिवस पूर्व ही जारी कर दी गई थी।

तदक्रम में छात्र/छात्राओं के द्वारा अभिभावकों को सूचित करते हुए आज दिनांक-18.9.2025 महाविद्यालय के सभागार कक्ष में उपस्थित होने हेतु कहा गया गया ।कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करते हुए सचिव पी.टी.ए डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी के द्वारा महाविद्यालय के सकुशल संचालन एवं प्रगति में पी.टी.ए. के अपेक्षित सहयोग एवं महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि किस तरह पी.टी.ए. महाविद्यालय के सफल संचालन एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर होने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है इस पर विचार व्यक्त किया गया।

तत्पश्चात महाविद्यालय के संरक्षक/प्राचार्य प्रोफेसर आशुतोष शरण के द्वारा समस्त आये हुए समस्त अभिभावकों का अभिवादन करते हुए पी.टी.ए. गठन की प्रक्रिया को विधिवत प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई। पी.टी.ए. गठन में जहाँ महाविद्यालय के प्राचार्य को संरक्षक पद तथा पी.टी.ए. समिति संयोजक को सचिव के रूप में पूर्व में ही नामित किया गया था वहीं अध्यक्ष पी.टी.ए., उपाध्यक्ष, सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष पी.टी.ए. के पद पर उपस्थित समस्त अभिभावकों के बीच से निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

निर्वाचन प्रक्रिया सकुशल एवं निर्बाध रूप से संपन्न होने के उपरान्त श्री बलवीर सिंह तोमर को अध्यक्ष,श्री किशन कुमार उपाध्यक्ष, श्रीमती उर्मिला सहसचिव एवं श्री सुल्तान सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष पी.टी.ए. के रूप में सर्वसम्मति एवं पूर्ण सहमति के साथ सहर्ष निर्वाचित किया गया।

समस्त चुनाव प्रक्रिया का पालन आए हुए अभिभावकों,प्राध्यापकों छात्र/छात्राओं एवं प्राचार्य महोदय की मौजूदगी में निष्पक्ष,पारदर्शी,सहमति और सर्वसम्मति के साथ संपन्न कराया गया। चुने हुए पदाधिकारियों को प्राचार्य महोदय के द्वारा बैच लगाकर अलंकृत करते हुए उनके उद्बोधन से छात्र/छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के सकुशल समापन पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रोफेसर आशुतोष शरण ने बताया की महाविद्यालय हर उस कार्यक्रम के लिए जिसके द्वारा छात्र/छात्राओं को एक संस्कारशील,योग्य एवं सभ्य नागरिक बनाकर रोजगार की दिशा में भी अग्रसर किया जा सके, महाविद्यालय सदैव तत्पर है।

शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर संचालित रोजगारपरक कार्यक्रमो के द्वारा एवं कौशल युक्त शिक्षा प्रदान कर इस महाविद्यालय के प्रत्येक छात्र/छात्रा को एक सफल,योग्य एवं कुशल नागरिक के रूप में बनाना ही महाविद्यालय का कर्तव्य है।

साथ में प्राचार्य/संरक्षक महोदय द्वारा यह भी बताया गया है कि किस प्रकार ये महाविद्यालय छात्रहित एवं समाज के हित में अपना अमूल्य योगदान कर सकता है तथा महाविद्यालय के समस्त कार्मिकों एवं प्राध्यापकों के द्वारा हर पल इस संस्था की प्रगति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में मंच संचालन करते हुए सचिव पी.टी.ए. डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी के द्वारा बताया गया कि महाविद्यालय छात्रों के सर्वांगीण एवं सर्वोन्मुखी विकास हेतु सदैव ऐसे सभी प्रकार के प्रयास लिए तत्पर होता है जिसमें छात्र अपने कौशल को निखार कर भविष्य के पथ पर अग्रसर हो सके।

इस कार्यक्रम के सफल संचालन में अपने उद्बोधन के द्वारा डॉ. पवन दास, डॉ.यशवीर रावत, डॉ. अभय शिखर पवार,डॉ. सुदीप्ता कंडारी, डॉ. शिवांगी उपाध्याय ने भी छात्र/छात्राओं का मार्गदर्शन कर मनोबल बढ़ाया एवं उपस्थित सभी अभिभावकों से महाविद्यालय के सतत विकास हेतु सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की।

पी.टी.ए. के सफल चुनाव के पश्चात पी.टी.ए. अध्यक्ष श्री बलवीर सिंह तोमर एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आशुतोष शरण के नेतृत्व में महाविद्यालय में पौधरोपण का भी कार्यक्रम किया गया। जिसमें चकराता रेंज, भूमि संरक्षण, वन प्रभाग कालसी तथा गंदेल वन बीट अधिकारी पुरोडी बीट,जीवन सिंह के साथ उनकी टीम के सदस्यों ने उपस्थित होकर वृक्षारोपण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न किया।

आज के इस सफल कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों,शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, छात्र/छात्राओं के साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने अपना अमूल्य योगदान देकर पी.टी.ए चुनाव के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

About The Author