March 14, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय,अगरोड़ा, धारमंडल, जनपद टिहरी गढ़वाल में दिनांक 14 मार्च 2026 को सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० के०एस० जौहरी जी, मुख्य अतिथि योगेंद्र सिंह नेगी जी( प्रधान)धारकोट और पी०टी०ए०अध्यक्ष श्री विजय पाल सिंह नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रश्मि (असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल) ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान तथा ग्रामीण सर्वेक्षण जैसी विभिन्न सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है।

महाविद्यालय के प्राचार्य, जी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे समाज के विकास और जागरूकता के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें तथा “Not Me But You” के आदर्श को अपने जीवन में अपनाएँ।

और मुख्य अतिथि श्री योगेंद्र सिंह नेगी जी(प्रधान) धारकोट ने प्लास्टिक उन्मूलन और सेव वाटर मे अपने विचारों से अवगत कराया और पी०टी०ए० अध्यक्ष श्री विजयपाल सिंह जी ने स्वयंसेवकों से आह्वान किया की वे समाज के विकास और जागरूकता के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें कार्यक्रम का संचालन करते हुवे श्री जोगेंद्र कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल) द्वारा स्वयंसेवकों से NSS गीत और शपथ का सामूहिक वाचन करवाया गया।

अंत में कार्यक्रम अधिकारी ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author