अगरोड़ा, 20/03/2026 : आज शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में प्रभारी प्राचार्य डॉ०अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ ही सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम हेतु मंच संचालन की भूमिका में श्री जोगेंद्र कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर)भूगोल ने सात दिनों में छात्र- छात्राओं द्वारा किए गए कार्यकलाप की आख्या प्रस्तुत की एवं श्रीमती सीमा (असिस्टेंट प्रोफेसर) हिंदी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए एन० एस० एस० कैंप के विशेष शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि श्री योगेन्द्र सिंह नेगी (ग्राम प्रधान धारकोट) ने वन्य जीव संरक्षण संबंधी अपने विचार रखे एवं ग्रामीण क्षेत्र में मानव वन्यजीव संघर्ष के कारण एवं बचाव पर विचार रखते हुए इसके बचाव हेतु सामुदायिक सहभागिता निभाने में युवा पीढ़ी को सक्रिय रहने का सुझाव दिया गया। प्रधानाध्यापक श्री वीर विक्रम सिंह पंवार ने छात्र छात्राओं के जीवन में सकारात्मक विचारों पर महत्व पर बात की।
कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती रश्मि (असिस्टेंट प्रोफेसर )भूगोल ने सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान कराई गई क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं एवं अन्य हेतु पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी हेतु देवयानी बीo एससी०चतुर्थ सेमेस्टर को, श्रेष्ठ स्वयंसेवी (बालक) मयंक रावत बी०एससी० द्वितीय सेमेस्टर, श्रेष्ठ स्वयंसेवी (बालिका) हेतु संयुक्त रूप से कोमल, मीनाक्षी बी०ए०चतुर्थ सेमेस्टर एवं श्रेष्ठ अभिनय हेतु काजल बी०ए० द्वितीय सेमेस्टर को पुरस्कृत किया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता ” विषय – नशामुक्त भारत” हेतु प्रथम पुरस्कार देवयानी सृष्टि एवं सौम्य खत्री (ग्रुप 3), द्वितीय पुरस्कार सागर, आशुतोष, ऋषभ (ग्रुप 2) एवं मयंक, काजल और सूरज (ग्रुप 4) को संयुक्त रूप से एवं तृतीय पुरस्कार कोमल, मीनाक्षी,रिया (ग्रुप 1) को दिया गया। वहीं क्विज में अक्षय,सागर (ग्रुप 1) को प्रथम, मयंक सूरज (ग्रुप 1) काजल, काजल (ग्रुप 4) मीनाक्षी, कोमल (ग्रुप 5) संयुक्त रूप से द्वितीय एवं आशुतोष ऋषभ (ग्रुप 3) एवं सृष्टि, सौम्य (ग्रुप 6) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हेतु पुरुस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि श्री योगेन्द्र सिंह नेगी (ग्राम प्रधान धारकोट), प्रभारी प्राचार्य एवं महाविद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया।
प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में सात दिन के विशेष शिविर के सफल आयोजन हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना समिति एवं अनुशासित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं एवं साधुवाद दिया।
अंत में कार्यक्रम प्रभारी ने श्री जोगेंद्र कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर) भूगोल, श्रीमती सीमा (असिस्टेंट प्रोफेसर) हिंदी एवं सहायक श्री रोहित कुमार एवं श्री प्रताप राणा का विशेष आभार व्यक्त किया साथ ही समस्त महाविद्यालय परिवार पंवार सर एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ० श्याम कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र), शिक्षणेत्तर कर्मचारी श्री सचिन सिंह (प्रयोगशाला सहायक) भूगोल, श्री हरीश मोहन नेगी (प्रयोगशाला सहायक) जंतु विज्ञान की उपस्थिति सराहनीय रही।
अंत में प्राचार्य के अनुमोदन उपरांत के विशेष शिविर का समापन किया गया।


More Stories
पौखाल: “पाई डे” के उपलक्ष्य में स्वयंसेवियों द्वारा बंद पड़ी नालियों की सफाई के साथ ही बौद्धिक सत्रों का हुआ आयोजन
गजा: उत्तराखण्ड क्रांति दल ने दिया धरना, तहसीलदार गजा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
हरिद्वार: उत्तराखंड संस्कृत विवि में कल होगा सेमिनार एवं संस्कृति कवि सम्मेलन का आयोजन