April 11, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार देवभूनि उद्यमिता केंद्र व उच्च शिक्षा विभाग एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक व महाविद्यालय देवभूमि उद्यमिता केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ० विनय देवलाल ने कार्यक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी देश के आर्थिक विकास में उद्यमिता कि महत्वपूर्ण भूमिका रहती है उन्होंने छात्र छात्राओं को नवोन्मेषी उद्यम के द्वारा शिक्षा से उद्यम की ओर बढ़ने व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला संयोजक व विषय विशेषज्ञ श्री दिलीप सिंह कुशवाहा ने प्रतिभागियों को देवभूमि उद्यमिता योजना के उद्देश्यों चरणों तथा सपोर्ट सिस्टम – प्रोडक्ट डेवलपमेंट सपोर्ट, मार्केटिंग एंड बिल्डिंग सपोर्ट पैकेजिंग एंड फाइनेंसियल लिंकेज के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी।

जिला संयोजक द्वारा प्रतिभागियों को उद्यमी बनने के लिए कुछ नया ढूंढने नए विचार अवसरों और संभावनाओं को पहचानने के विषय में आवश्यक जानकारी देने के साथ डिजिटल नोमेड पहल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। व्याख्यान के अंत में ओरिएंटेशन में प्रतिभागी छात्र छात्राओं कि आगानी बूटकैंप हेतु टेस्ट लिया।

कार्यक्रम में स्थानीय उद्यमी श्री श्रेय सुन्दरियाल द्वारा अपनी उद्यमिता के संघर्ष एवं सफलता को प्रतिभागियों के समक्ष साझा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरिश्चंद्र ने नए इंटरप्रेन्योर हेतु छात्रों को प्रोत्साहित किया व सफल उद्यमियों की सफलता कि वास्तविक कहानी बताकर छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया उन्होंने देवभूमि उद्यमिता योजना में छात्रों को अपने नये नये विचार प्रस्तुत कर एक लाख रुपये की सीड फण्ड की धनराशि का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रयास करने को कहा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रक्रयापक प्रो० अशोक कुमार मित्तल प्रो० विमल कुकरेती आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के 113 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन उषा सिंह द्वारा किया गया।

About The Author