राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कपकोट, बागेश्वर मे प्राचार्य डॉ0 मधुलिका पाठक की दिशा निर्देशन में वीरा फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक कर्मचारी वर्ग, कर्मचारी वर्ग, छात्र छात्राओं तथा स्थानीय निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा 39 यूनिट रक्त का संकलन किया गया।
डॉ0 दीपक कुमार असिस्टेंट ऑफिसर भौतिक विज्ञान, डॉ0 भरत गिरी गोसाई असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान, कु0 सुमन प्रयोगशाला सहायक जंतु विज्ञान, कु0 रूपाली गढ़िया, कु0 ललिता बीएससी द्वितीय सेमेस्टर सहित कई प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने स्वैच्छिक रक्तदान दिया।
इस कार्यक्रम मे कार्यक्रम संयोजक डॉ0 निर्मित शाह सहसंयोजक डॉ0 मुन्ना जोशी, डॉ0 शालिनी, छात्र सघ अध्यक्ष श्री मुकुल शाह तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक तथा कर्मचारी वर्ग उपस्थिति रहे।


More Stories
हरिद्वार: 17 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई प्रवक्ता परीक्षा, 7400 से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत
हरिद्वार: संविदा श्रमिकों की समस्याओं पर सख्त रुख, नियमानुसार भुगतान के दिये निर्देश
हरिद्वार: उत्तराखंड जल संस्थान लिखे अज्ञात ट्रैक्टर सक्शन मशीन से अपशिष्ट जल को खुले नाले में प्रवाहित करने पर एफआईआर