आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को राजकीय महाविद्यालय कमान्द टिहरी गढ़वाल में लौह पुरुष भारतरत्न सरदार वल्लभभाई झावेरभाई पटेल (३१ अक्टूबर १८७५ – १५ दिसम्बर १९५०) का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में बोलते हुए महाविद्यालय कि प्राचार्य प्रोफेसर गौरी सेवक ने सभी छात्र छात्राओं को पटेल के जीवन चरित्र को विस्तार से बताया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के द्वारा पटेल के जीवन चरित्र और कार्यों पर बनी एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. राकेश मोहन नौटियाल ने कहा कि पटेल आधुनिक भारत के निर्माता थे जिन्होंने विष्णु पुराण के श्लोक में वर्णित भारत (“उत्तरं यत्समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम् । वर्षं तद् भारतं नाम भारती यत्र सन्ततिः”) को भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
उन्होंने कहा कि भारत को समझने और आधुनिक भारत को बनाने में उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।
इस अवसर पर डॉ दीपक राणा, डॉ शैफाली शुक्ला, डॉ. बीना जोशी, डॉ नीना शर्मा, केदारनाथ भट्ट, सोहन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत