कोटद्वार: ऑल इंडिया योगासन प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की छात्रा कु0 संतोषी का चयन हुआ।
लगातार दूसरी बार डॉo पीoदo बo हिo राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की छात्रा कु० संतोषी का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी योगासन प्रतियोगिता हेतु हुआ है।
महाविद्यालय की छात्रा वेल्स इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस चेन्नई में प्रतिभाग करेगी। छात्रा इससे पूर्व में भी ऑल इंडिया योगासन प्रतियोगिता भुवनेश्वर में प्रतिभाग कर चुकी है।
महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं का निरंतर ऑल इंडिया एवं नॉर्थ जोन प्रतियोगिताओं में चयन हो रहा है । महाविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी डॉ0 हीरा सिंह डुंगरियाल का कहना है कि इसका श्रेय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 (डॉ0) डी0 एस0 नेगी को जाता है जिनके कुशल मार्गदर्शन और खिलाड़ियों को हर संभव दिए जाने वाले सहायता के कारण आज खिलाड़ी देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
प्राचार्य ने छात्रा को बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएं दी। डॉ0 संदीप किमोठी ने छात्रा को बधाई दी।एवं छात्रा के ऑल इंडिया स्तर पर चयन होने पर महाविद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर की और छात्रा को शुभकामनाएं दी।


More Stories
पौखाल: “पाई डे” के उपलक्ष्य में स्वयंसेवियों द्वारा बंद पड़ी नालियों की सफाई के साथ ही बौद्धिक सत्रों का हुआ आयोजन
गजा: उत्तराखण्ड क्रांति दल ने दिया धरना, तहसीलदार गजा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
हरिद्वार: उत्तराखंड संस्कृत विवि में कल होगा सेमिनार एवं संस्कृति कवि सम्मेलन का आयोजन