कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के भौतिक विज्ञान विभाग के विभागीय परिषद के तत्वावधान में आज एक साइंस क्विज तथा एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
पोस्टर प्रतियोगिता का शीर्षक पर्यावरण सुरक्षा रखा गया था। जिनमें बीएससी पीसीएम तथा एमएससी फिजिक्स के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
साइंस क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आस्था केष्टवाल द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः शिखा व विवेक कुमार ने प्राप्त किया एवं सांत्वना पुरस्कार सृष्टि पांडे व सुहानी बिष्ट ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सृष्टि पांडे, ज्योत्सना डबराल व आस्था केष्टवाल ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं श्रुति रावत ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विभाग प्रभारी डॉक्टर सुरभि मिश्रा ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए पूर्ण मनोयोग से प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने पर जोर दिया।
वनस्पति विज्ञान विभाग से डॉक्टर श्रुति अग्रवाल सहित निर्णायक के रूप में डॉक्टर जितेंद्र दिवाकर, डॉक्टर सूर्य मोहन, डॉक्टर मुकेश रावत, व डॉक्टर मुकेश बडोनी उपस्थित रहे।
दोनों प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया । इस अवसर पर भौतिक विज्ञान विभाग से श्री रोशन सिंह ,श्री पृथ्वी पाल सिंह,श्री दिनेश गुसाईं व श्री उमेश बमोला उपस्थित रहे।


More Stories
कोटा- आध्यात्मिक गुरु बाबा उमाकांत जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे कोटा के सैकड़ों भक्त
राजकीय महाविद्यालय मालदेवता में अन्तर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कला संकाय ने जीती चैंपियनशीप ट्रॉफी
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के 123वें वार्षिकोत्सव का ‘प्रोत्साहन’ 21 कुण्डीय वैदिक यज्ञ के साथ शुभारम्भ