आज दिनांक 26/11/2024 को राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भाषण तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद की ओर से किया गया।
जिसका विषय भारतीय लोकतंत्र की आत्मा संविधान था प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार के कुशल निर्देशन में कार्यक्रम का शुभारंभ बी0ए0 पंचम सेमेस्टर के छात्र अमन के द्वारा किया गया।
अमन ने संवैधानिक विकास को आधार मानकर संविधान की पृष्ठभूमि पर अपना विचार व्यक्त किया ।संजना, निधि, बबीता, कोमल, द्वारा क्रमशः नीतिनिदेशक तत्व मौलिक अधिकार कर्तव्य संवैधानिक संशोधन व संविधान के दार्शनिक स्वरूप पर अपने विचार व्यक्त किए गए।
श्री राजेंद्र बिष्ट द्वारा संविधान की रक्षा, भारत की एकता व अखंडता पर विचार व्यक्त किए गए ।प्रोफेसर निरंजन शर्मा ने संविधान की विभिन्न अवधारणाओं का उल्लेख किया।
प्राचार्य द्वारा छात्र- छात्राओं को संविधान के संरक्षण तथा अपने कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ शनववर, श्रीमती मीना, डॉ संगीता, डॉ मीनाक्षी, श्री राजेंद्र बिष्ट जी, आशीष, मनीषा तथा हितेश ने सहभाग किया।
Class 8th solution of ncert mensuration exercise 9,1 & 9.2 with concept of 2D & 3D shapes by sanjee sir


More Stories
उत्तराखंड के प्राध्यापकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज में संपन्न
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के तीसरे दिन पोस्टर प्रस्तुतीकरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विकसित भारत@2047 पर अंतरराष्ट्रीय मंथन आज