दिनांक 08 नवंबर 2025 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की गृह विज्ञान विभाग परिषद द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
गृह विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ निशि दुबे के द्वारा प्रतियोगिता का संयोजन एवं संचालन किया गया जिसमें छात्राओं ने बहुत ही आकर्षक एवं सुन्दरता के साथ मेहंदी लगाई।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ नेहा बिष्ट एवं डॉ सुगंधा वर्मा सम्मिलित रहीं। 
प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने कहा कि छात्राओं का कौशल निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। साथ ही उन्होंने परिणाम घोषित करते हुए विजेता छात्राओं को बधाई दी।
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्योति, द्वितीय स्थान पूजा एवं तृतीय स्थान दिव्या ( तीनों छात्राएं बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ रजनी चमोली भी उपस्थित रहीं।


More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री मे०ज० (से०नि०) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,पुत्र मनीष ने दी पिता को मुख्यग्नि
हरिद्वार ग्रामीण की युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक ,सौरभ सैनी के नेतृत्व में सम्पन्न
पी जी कॉलेज, कोटद्वार में आयोजित उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सीखे उद्यमिता के गुर