चिन्यालीसौड़, 28 मार्च 2026: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आज करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर श्री मस्तान भंडारी ने आपदा प्रबंधन के मूलभूत सिद्धांतों एवं आपातकालीन स्थितियों में अपनाई जाने वाली रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
साथ ही, श्री प्रकाश रमोला (सचिव, हिमालयन एजुकेशनल एंड हिल्स डेवलपमेंट सोसाइटी) ने समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन की भूमिका को रेखांकित किया।
मास्टर ट्रेनर श्री सुदर्शन सिंह कैंतूरा ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए प्राथमिक उपचार एवं सुरक्षित निकासी की तकनीकों का प्रदर्शन किया।
बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती कल्पना ठाकुर ने आपदा के दौरान बच्चों एवं संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
अग्निशमन इकाई चिन्यालीसौड़ के लीडिंग फायरमैन श्री गजेंद्र सिंह ने अग्निकांड से बचाव एवं आग बुझाने की आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ किशोर सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को न केवल जागरूक बनाती हैं, बल्कि उन्हें आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए सक्षम भी बनाती हैं।
प्रभारी प्राचार्या डॉ रजनी चमोली ने कार्यशाला के लिए आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यशाला में डॉ नेहा बिष्ट ने भी योगदान दिया।
कार्यशाला में महाविद्यालय के डॉ बृजेश चौहान, डॉ खुशपाल, डॉ यशवंत सिंह, डॉ सुगंधा वर्मा, डॉ भूपेश चंद्र पंत, डॉ निशि दुबे, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आराधना राठौर, डॉ मंजू पांडे, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ आलोक बिजल्वाण, श्री राजेश राणा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
“टीआरपी की दौड़ में, गिरती पत्रकारिता” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी रही प्रथम
राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत हुआ “परिसर स्वच्छता”कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: पी.जी. कॉलेज,धनौरी के एनएसएस शिविर के अंतर्गत एंटी ड्रग्स सेल समिति द्वारा “नशा मुक्ति जागरूकता अभियान” का आयोजन