November 3, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में ब्लॉक प्रिंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

उत्तरकाशी: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में गृहविज्ञान विभाग की विभागीय परिषद के तत्वावधान में विभाग प्रभारी डॉ निशी दुबे के संयोजन में आज दिनांक 03 नवंबर 2026 को ब्लॉक प्रिंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों की कलात्मक अभिव्यक्ति, रचनात्मकता एवं कार्यकुशलता के आधार पर परिणाम घोषित किए गए। प्रतियोगिता में बी.ए. पंचम सेमेस्टर की छात्राओं, जिनमें पूजा ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय तथा अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. आराधना राठौर एवं डॉ नेहा बिष्ट शामिल रहीं।

About The Author