आज दिनांक 21 अप्रैल 2025 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में महाविद्यालय के चुनावी साक्षरता क्लब एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मतदान जागरूकता को लेकर “मतदान का महत्व” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक, चुनावी साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी एवं राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ विनीत कुमार के मार्गदर्शन तथा संचालन में उक्त प्रतियोगिता संपन्न हुई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मतदान के प्रति स्वयं जागरूक होना और समाज को जागरूक करना, दोनों ही पक्ष महत्वपूर्ण हैं। हमारा देश जो विश्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र है, वह सशक्त तभी है जब हमारे देश के नागरिक मतदान प्रक्रिया और मतदान के महत्त्व के लिए जागरूक हों।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ खुशपाल एवं डॉ भूपेश चन्द्र पंत सम्मिलित रहे। विद्यार्थियों में से प्रथम स्थान- हेमा बी० ए० – चतुर्थ सेमेस्टर, द्वितीय स्थान – अंबालिका बी० ए० – चतुर्थ सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान- संजना भंडारी बी० ए० – चतुर्थ सेमेस्टर ने प्राप्त किया।


More Stories
नागरिकों की जिंदगी बेहतर बनाने में सहभागी बने अधिवक्ता: जस्टिस सूर्यकांत
हरिद्वार: सप्तऋर्षि घाट पर गंगा में फंसे 15 लोगों को किया रेस्क्यू
हरिद्वार: पदयात्रा के साथ धर्म परिवर्तन की घोषणा, गंगा स्नान के बाद दर्जनों ने अपनाया हिंदू धर्म