राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी में अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर महाविद्यालय से नगर पालिका क्षेत्र तक रैली का आयोजन किया गया, तत्पश्चात छात्र- छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने बताया कि यह दिन मानवता, करुणा और सेवा की भावना को बढ़ाना है साथ ही यह दिन रक्तदान, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा और शैक्षिक सेवा को प्रसाद करता है।
रेड क्रॉस समिति के संयोजक डॉक्टर प्रभात कुमार सिंह ने छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि हर वर्ष 8 मई को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस रेड क्रिसेंट मूवमेंट के संस्थापक हेनरी डोनेट के समान में विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट के बारे में लोगों की समझ को व्यापक बनाना है।
इस अवसर पर रेड क्रॉस समिति के सदस्य डॉक्टर अशोक कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।



More Stories
महाविद्यालय नानकमत्ता में गाँधी दर्शन एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति के संदर्भ में जागरूकता एवं परामर्श कार्यशाला आयोजित
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ गढ़ भोज कार्यक्रम