राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल में देवभूमि उद्यमिता योजना उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड सरकार द्वारा 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के सभागार में किया गयाा।
जिसमें प्रथम दिन आज दिनांक 27 मार्च 2025 को कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 मुरलीधर कुशवाहा देवभूमि उद्यमिता केंद्र के नोडल अधिकारी डा0 श्रवण कुमार तथा कार्यक्रम समन्वयक श्री राहुल कुमार एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद से आये परियोजना अधिकारी श्री सरबेन्द्र रावत द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन किया गया।
प्रथम सत्र में आज देवभूमि उद्यमिता योजना में प्राचार्य प्रो0 मुरलीधर कुशवाहा डा0 श्रवण कुमार तथा कार्यक्रम समन्वयक श्री राहुल कुमार एवं परियोजना अधिकारी श्री सरबेन्द्र रावत द्वारा एक सफल उद्यमिता की जानकारी दी गयी और साथ ही छात्र छात्राओं ने बढचढ कर इस योजना में प्रशिक्षण लिया और साथ ही छात्र छात्राओं को देवभूमि योजना की प्रशिक्षा समाग्री भी दी गयी जिस पर 12 दिवसीया देवभूमि उद्यमिता योजना की जानकारी का विस्तृत रूप से विवरण किया गया है। आशा है की छात्र छात्रायें इस योजना में बढचढकर प्रतिभाग करेंगें।
कार्यक्रम संचालन में प्राचार्य प्रो0 मुरलीधर कुशवाहा डा0 योगिता डा0 हेमन्त जोशी डा0 नम्रता सिंह पंवार डा0 प्रिया राणा एवं कार्यक्रम अधिकारी- डा0 श्रवण कुमार एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।


More Stories
धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के दान का हो रहा दुरुपयोग, सरकारी मंदिरों में दान देना करें बंद – स्वामी आनंद स्वरूप
श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन,श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज पुनः बने अध्यक्ष
शिक्षा ही बच्चे के जीवन को नई दिशा और बेहतर भविष्य प्रदान करने का सबसे बड़ा माध्यम है-डा.विशाल गर्ग