आज दिनांक 24/12/2025 को ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय , देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में प्रभारी प्राचार्य डॉ एम एन नौडियाल की अध्यक्षता में स्व. श्री इन्द्रमणी बडोनी जी के 100 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गढ़वाली , कुमाऊंनी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ .सृजना राणा एवं डाॅ. अमित कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. नीरज नैथानी, श्री देवेन्द्र उनियाल एवं श्री धर्मेन्द्र उनियाल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां शारदे के सम्मुख दीप प्रजवल्लित कर किया गया। इसके पश्चात बैज अलंकरण तथा शाॅल भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया । देवेन्द्र उनियाल की गढ़वाली कविता ढुंगु, ब्वै ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ .सृजना राणा ने गढ़कवि जीवानंद श्रीयाल की कविताओं चादरू, अब त यु ढांचू खचबच ह्वेगे का सस्वर पाठ किया।
धर्मेन्द्र उनियाल की पलायन पर आधारित कविता तथा मां कविता ने श्रोताओं का ध्यान आकृष्ट किया। डॉ० एम० एन० नौडियाल की कविता पुराना घर ने सभी को भावुक कर दिया। डॉ. आदिल , डॉ.अमित ने शानदार कविताओं की प्रस्तुति दी।
राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त कवि डॉ० नीरज नैथानी की जोशीमठ, गंगा, आदि कविताओं ने गोष्ठी में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक ,शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण