February 24, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित

आज दिनांक 24/02/2026 को ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल में सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में डॉ अमित कुमार द्वारा किया गया।

दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद डॉ अमित कुमार ने संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा सभी के समक्ष प्रस्तुत की एवं कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं हेतु निर्णायक मंडल के सदस्यों की घोषणा की।

इसके पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं यथा – कविता पाठन, एकल नृत्य , सामूहिक नृत्य एवं लोक परिधान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । सभी प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया ।सभी प्रतियोगिताएं संपन्न हो जाने के पश्चात निर्णायक मंडल द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई ।

एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी ए षष्ठम सेम की छात्रा काजल चौहान ने , द्वितीय स्थान एम ए द्वितीय सेम की छात्रा चांदनी ने और तृतीय स्थान बी ए द्वितीय सेम की छात्रा स्नेहा ने प्राप्त किया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में सम्मिलित दो समूहों में से प्रथम स्थान ग्रुप ए ( सपना, संतोषी, शीतल, आयुषी)ने तथा द्वितीय स्थान ग्रुप बी ( चांदनी,हिना ) ने प्राप्त किया। लोक परिधान प्रतियोगिता के अंतर्गत बी ए षष्ठम सेम से अमीषा चौहान प्रथम स्थान पर , बी ए चतुर्थ सेम से ईशा नेगी द्वितीय स्थान पर एवं बी ए चतुर्थ सेम से सपना तृतीय स्थान पर रही।

कविता पाठन प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः एम ए द्वितीय सेम की छात्रा चांदनी, बी ए द्वितीय सेम की छात्रा इकरा खान एवं बी ए षष्ठम सेम की छात्रा काजल ने प्राप्त किया।

इसके बाद महाविद्यालय की प्राचार्य ने अपने संबोधन के माध्यम से कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सांस्कृतिक समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में नमामि गंगे समिति के नोडल अधिकारी डॉ सुबोध कुमार द्वारा गंगा एवं इसकी सहायक नदियों की स्वच्छता हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तथा सभी छात्र-छात्राओं , प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को गंगा स्वच्छता शपथ ग्रहण कराई गई।

About The Author