राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने श्रमदान करके 24 सितम्बर 2023 को ‘राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस‘ मनाया ।
इस प्रथम शिविर में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय प्रांगण में सफाईं अभियान चलाया और महाविद्यालय के कक्षा – कक्षों को भी स्वच्छ किया ।
डाँ0 कंचन जोशी ने राष्टीय सेवा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को प्रदान की। कार्यक्रम अधिकारी डाँ भावना जोशी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ जीवन में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला व स्वयं सेवी छात्र-छात्राओं को रक्त दान के लिये प्रेरित किया तथा स्वयं सेवी छात्र-छात्राओं ने ई रक्त कोष में पंजीकरण किया ।
एक दिवसीय शिविर का रंगारंग कार्यंक्रम के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो0 मृत्युंजय शर्मा, डाॅ0 कंचन जोशी डाॅ0 ममता, डाॅ0 दीप्ति कार्की एवं शिक्षणेत्तर कर्मंचारियोें में श्री राम जगदीश सिंह उपस्थित रहे।


More Stories
भारतीय ज्ञान परम्परा पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और चमन लाल स्वायत्त महाविद्यालय द्वारा संयुक्त कॉन्फ्रेंस का आयोजन
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग
‘अंतस 3’ की सफलता के बीच आलोक भारद्वाज और श्रेया खन्ना की जोड़ी को मिल रहा दर्शकों का खास प्यार