आज दिनांक 8 मार्च 2025 को राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं आईक्यूएसी समन्वयक परमानंद चौहान ने किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में महिलाओं के उत्थान हेतु अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिससे महिलाएं अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। महिलाओ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, कला, साहित्य हर क्षेत्र में अपने को सशक्त किया है।
राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मधु बाला जुवाँठा ने पावर पॉइंट के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम के Acclerate Action (कार्यवाही में तेजी लाना) के उद्देश्यों को छात्र छात्राओं के समक्ष रखा ।
उन्होंने थीम के विभिन्न पहलुओं महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, नेतृत्व और भागीदारी,शिक्षा और कौशल विकास,हिंसा और भेदभाव को समाप्त करना स्वास्थ्य और कल्याण जैसे विभिन्न पहलुओं पर भारत सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं नीतियों एवं कार्यक्रमों के संदर्भ में विस्तार पूर्वक छात्र छात्राओं को जानकारी दी ।
उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी भारतीय महिलायें आज हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं । उन्होंने छात्राओं से अपील की कि शिक्षा एवं अपने अधिकारों की प्रति सजग और जागरूक रहें । कार्यक्रम में दिनेश चंद्र विभागाध्यक्ष इतिहास के अतिरिक्त रोशन सिंह रावत, अनिल नेगी व अनेक छात्र- छात्राएं उपस्थित रहें ।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कार्यशाला के छठे दिन, इन्टरनेट एवं डिजिटल साक्षरता पर हुआ व्याख्यान
यू०ओ०यू० के रायपुर देहरादून महाविद्यालय अध्ययन केंद्र में इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन