February 24, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग ने किया नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

महाविद्यालय नैनबाग के नशामुक्ति प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामसभा मरोड़ में नशा मुक्ति जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

यह रैली राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत आयोजित की गई।

नशामुक्ति प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. मधु बाला जुवाँठा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के छठवें दिन स्वयंसेवियों ने गांव में रैली निकालकर विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया।

रैली के दौरान छात्र छात्राओं ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, खुद जागें औरों को जगायें नशे को जड़ से मिटायें “स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र” जैसे संदेशों के माध्यम से समाज को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. परमानंद चौहान (विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र), डॉ. दिनेश चंद्र (एनएसएस अधिकारी) एवं योग शिक्षक श्री राजमोहन ने सड़क किनारे कार्य कर रहे मजदूरों को भी नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. जुवाँठा ने रैली के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने हेतु डॉ. परमानंद चौहान, डॉ. दिनेश चंद्र, श्री राजमोहन, श्री भुवन चंद एवं श्री अनिल नेगी का आभार व्यक्त किया।

About The Author