11 जून 2025: राजकीय महाविद्यालय पाबौ में आज भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत “नशीली दवाओं का दुरुपयोग और अवैध तस्करी” संबंधी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि 26 जून को विश्व ड्रग्स दिवस के उपलक्ष पर भारत सरकार के निर्देश अनुसार 1 जून से 26 जून के बीच महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस मौके पर महाविद्यालय के बी.ए.एवं बी.कॉम.के सभी छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में मौजूद रहे| कार्यक्रम में महाविद्यालय में एंट्री ड्रग्स सेल की नोडल अधिकारी डॉ.तनुजा रावत ने छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली हानियां एवं इसकी तस्करी के संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि इस प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए शिक्षा एवं जागरूकता ही सबसे बेहतर माध्यम है| कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सत्य प्रकाश शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि युवा पीढ़ी होने के नाते समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियां अधिक बनती हैं और वह खुद भी नशीले पदार्थों से दूर रहे और समाज में इससे संबंधित जागरूकता का प्रचार प्रसार करते रहे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण डॉ.रजनी बाला, डॉ.गणेश चंद,डॉ.सुनीता चौहान, श्री दीपक कुमार ,डॉ.सरिता, डॉ.धर्मेंद्र सिंह, डॉ.धनेंद्र कुमार एवं सभी कर्मचारी गण मौजूद रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
हरिद्वार: उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन ने,एशियन बीच गेम्स में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया स्वागत
हरिद्वार: ॐ आरोग्यम् योग मंदिर के तत्वाधान में 11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन