February 24, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय पाबौ मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन

नवल टाइम्स न्यूज़:  77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय पाबौ, पौड़ी गढ़वाल में ध्वजारोहण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गाकर और नृत्य का प्रदर्शन कर अपनी मातृभूमि के प्रति निष्ठा को प्रकट किया। ध्वजारोहण के पश्चात महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई और नारे लगाकर सामान्य जन के मध्य देश भक्ति के भाव को प्रचारित करने का प्रयास किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता आंदोलन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत करा कर उन्हें वर्तमान में प्राप्त स्वतंत्रता का सम्मान करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गणों ने क्रमानुसार अपने अपने विचार छात्रों के सम्मुख रख उन्हें कर्तव्यनिष्ठ बनने और देश के प्रति प्रेम एवं सद्भावना रखने का संदेश दिया गया।

About The Author