आज दिनांक 31 अक्टूबर, 2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पोखाल टिहरी गढ़वाल में स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 147वीं जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में महाविद्यालय में एकता दौड़ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ए. एन. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा किये गए महत्वपूर्ण कार्यों के विषय में बताया।
उन्होंने कहा कि भारत को स्वतंत्र और अखण्ड बनाने में सरदार पटेल ने अमूल्य योगदान दिया है। साथ ही प्राचार्य जी ने लौह पुरुष के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने की सलाह दी।
एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंधरूती शाह ने राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। सभी विद्यार्थियों ने शपथ ली कि “मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा।
मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।”
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंधरूती शाह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. बी.आर. भद्री, डॉ. एस.पी. भट्ट, डॉ. अंधरूती शाह, डॉ. कन्हैया लाल गुप्ता तथा छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।



More Stories
कनखल में गंगा नदी में कार धोना पड़ा भारी, तेज बहाव में गाड़ी समेत बहे 3 लोग, 2 को बचाया,1 लापता
स्वामी हरिहरान्द थे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी- स्वामी शरद पुरी
धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा दो इंटर कॉलेजों में करियर काउंसलिंग एवं शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन