December 15, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय पौखाल में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई

Img 20241002 Wa0047

आज दिनांक 02 अक्टूबर को राजकीय महाविद्यालय पौखाल (टिहरी गढ़वाल) में आदरणीय प्राचार्य डॉ ए.एन. सिंह जी के निर्देशन में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

इस शुभ अवसर पर सर्वप्रथम प्राचार्य जी ने झंडारोहण करके गांधी जी एवं शास्त्री जी को श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पण किया तथा अपने संदेश में यह बताया कि यह दिवस उनके प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।

तथा नई पीढ़ी को सत्य अहिंसा आदि का संदेश दिया जाता है गांधी जयंती के रूप में उनके जन्मदिन को मना कर देश राष्ट्रपिता व शास्त्री जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करता है यह दिन राष्ट्र स्वतंत्रता संग्राम में उनके महत्वपूर्ण योगदान और जीवन पर उनके दर्शन का सम्मान करता है उनके सत्य अहिंसा मार्ग पर चलकर तथा अपने कार्य स्वयं पहल करके अपने लक्ष्यों पर सफलता प्राप्त की जा सकती है तथा यह भी बताया कि राष्ट्र प्रेम पर्यावरण और ज्ञान को अपने तक ना रखकर दूसरों तक विस्तारित करना चाहिए।

साथ ही लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में कहा कि उनकी विनम्रता, सादगी और सरलता उनके व्यक्तित्व में एक विभिन्न प्रकार का आकर्षण पैदा करती है। शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया जो कि भारत के किसानों व जवानों को जनता के बीच मनोबल बढ़ता है।

इस शुभ अवसर पर शिक्षकों ने भी अपने संदेश में गांधी जी और शास्त्री जी के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के बारे में बताया। इस शुभ अवसर पर सभी शिक्षक, कार्यालय कर्मचारी गण एवं छात्राए उपस्थित रहे।

इसके उपरांत सभी ने साथ-साथ मिलकर महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान किया।

About The Author