August 18, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय पौखाल में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

पौखाल:  दिनांक 09 से 15 अगस्त 2026 तक इन्दर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल, टिहरी गढ़वाल में शासन एवं महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफ़ेसर सुरेश चन्द्र के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम थीम पर पोस्टर, क्विज एवं निबंध प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में आजादी को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ साथ उनमें स्वतंत्रता दिवस से संबंधित सामान्य ज्ञान को बढ़ाना रहा।

इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पुष्पा झाबा द्वारा छात्र-छात्राओं को इस प्रतियोगिता हेतु प्रोत्साहित किया ओर बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महाविद्यालय में बौद्धिक क्षमता का विकास करने के साथ ही सामान्य ज्ञान का बोध कराती है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीएम श्री रा. इंटर कॉलेज सेमण्डीधार जाखनीधार ब्लॉक शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री दिनेश लाल शाह एवं दर्शन सिंह रमोला जी रहे।

जिन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को मेहनत और लगन से पढ़ने की बात कही ओर प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने हेतु प्रेरित करते हुए महाविद्यालय में चल रहे कार्यक्रम की सराहना की।

निर्णायक मंडल – डॉ. बबीत बिहान, डॉ. अन्धरुति शाह, डॉ. अनुरोध प्रभाकर, डॉ. गोविंद धारीवाल एवं डॉ. सर्वेश कुमार द्वारा सभी प्रतियोगिताओं का परिणाम दिया गया, जिसकी घोषणा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को हर्षौल्लास एवं नारों के साथ मनाते हुए की गई।

जिसमें पोस्टर, क्विज, निबंध प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम स्थान गोपाल, सुजल, कोमल, द्वितीय स्थान अंशिका कंसवाल , कोमल, गोपाल, तृतीय स्थान पर मनीषा भंडारी एवं सलोनी रहे।

सभी प्रतियोगिता कार्यक्रम में शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं सुजल, कोमल, गोपाल, अंशिका, काजल, सलोनी, प्रियांशी, अंजली भंडारी, मनीषा, साक्षी, शालिनी अंजली नेगी, सोनम आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author