बलुवाकोट। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में गुरुवार को “उत्तराखण्ड राज्य के 25 वर्ष: उपलब्धियां एवं चुनौतियां” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. सुभाष चंद्र वर्मा के दिशा निर्देशन में तथा अध्यक्षता वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अतुल चंद ने की। प्रतियोगिता में कला एवं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
निर्णायक मंडल में डॉ. संदीप कुमार, डॉ. पूर्णिमा विश्वकर्मा एवं डॉ. सुनीता जोशी शामिल रहीं।
कला वर्ग के परिणाम:
प्रथम स्थान – मनीषा गोस्वामी (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान – करिश्मा क्षेत्री (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
तृतीय स्थान – रिया (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) एवं चंदा (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) संयुक्त रूप से।
विज्ञान वर्ग के परिणाम:
प्रथम स्थान – यशोदा भट्ट (बी.एस-सी. पंचम सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान – अमीषा वर्मा (बी.एस-सी. पंचम सेमेस्टर)
इस अवसर पर डॉ. राहुल तिवारी, डॉ. भगवत जोशी, डॉ. पवन सिंह, डॉ. के.एस. राणा, डॉ. संदीप रावत, श्री ईश्वर सिंह दंडी, श्री विरेन्द्र सिंह जंगपागी, श्रीमती अनीता, श्रीमती आशा, श्रीमती देवकी, श्री मनोज एवं श्री विकास सहित महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने उत्तराखण्ड की 25 वर्ष की विकास यात्रा, राज्य की उपलब्धियों और वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला। विजयी प्रतिभागियों को आगामी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।


More Stories
मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम अनिवार्यत रूप से जोड़े जाएँ- अरविन्द सिसोदिया
गजा : पंचायत प्रतिनिधियों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण का बारातघर में शुभारंभ
कोटद्वार ‘मुक्कों का महाकुंभ’: रिंग में युवा मुक्केबाजों के शौर्य और प्रहार से हुआ 8वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का उदय