शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट (नैनीताल) में कल दिनांक 27-09-2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार के द्वारा की गई l उन्होंने स्वयंसेवियों को स्वच्छता की भावना को अपने भीतर बनाए रखने को कहा। अपने आस – पास स्वच्छता के प्रति पहले स्वयं को जागरूक करना है। उसके बाद समाज धीरे-धीरे उसका अनुसरण करेगा। मानव का स्वभाव देखकर सीखने का है। एन०एस०एस० प्रभारी श्रीमती ममता पांडे ने सभी छात्रा इकाई के स्वयंसेवियों को स्वच्छता एवं मानव सेवा का पाठ पढ़ाया।
कार्यक्रम संचालन डॉ.भुवन मठपाल ने किया ।
यहां स्वयंसेवियों ने अस्पताल स्टाफ के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर की सफाई की ।
इस अवसर पर एन०एस०एस० की छात्रा इकाई में प्रतिभा, मनिषा, पूजा, छाया, कोमल, निधि, पूजा जोशी मनिषा हाल्सी, तृप्ति,कृष्णा बिष्ट, दीपावली,रितु,पूनम, हिमानी जोशी, यमुना,रजनी आर्या,शिवानी,दीक्षा, नीलम, हिमानी बिष्ट, छाया,हिमानी पंत, प्रियंका, उर्मिला तिवारी,आदि उपस्थित रहेl



More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर की गौ पूजा
हरिद्वार: कोतवाली नगर पुलिस ने 01 शातिर एवं आदतन अपराधी को मुनादी कराकर किया जिला बदर
दीपावली के अवसर पर रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज