नवल टाइम्स न्यूज़,10/07/2023 :आज शहीद श्री खेम चंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में नवीन सत्र में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के साथ एक ओरींटियेशन कार्यशाला आयोजित की गई।
जिसमें छात्रों को नई शिक्षा निति-2020 से अवगत कराया गया श। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ईप्सिता सिंह ने बताया कि, नए छात्रों को नई शिक्षा नीति के तहत बीए प्रथम समेस्टर में कुल छः विषय पढ़ने होंगे l जिनमें तीन मेजर, एक माईनर, एक कौशल विकास तथा एक संवाद से सम्बन्धित विषय पढ़े जाएंगे।
यहाँ उपस्थित एंटी रैगिंग सेल के सदस्य डॉ.भुवन मठपाल ने कहा कि नवीन प्रवेशित छात्रों के साथ ही अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राएं अनुशासन एवं पूर्ण ड्रेस कोड का पालन करेंगे।
सुश्री गरिमा पाण्डेय ने कहा कि नई शिक्षा नीति आपके सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास का एक मिलाजुला मंच है।
कार्यशाला में डॉ.दीपक, डॉ. तरुण कुमार आर्य, श्री दिनेश जोशी, अनिल नाथ, मुकेश रावत, ललित मोहन, प्रेमा देवी, कु. मनीषा, भावना, कविता, कमला, सुरभि, आदि कई छात्राएं उपस्थित रहीं।
Shaheed Shri Khemchandra Daurbi Government College Betalghat



More Stories
हरिद्वार- राज्य आंदोलनकारी समिति ने पेंशन 20 हजार प्रतिमाह करने व अन्य सुविधाओं हेतु दिया ज्ञापन
महाविद्यालय अगरोड़ा में मतदाता जागरूकता की शपथ लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की व्यक्त
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से कि भेंट