पौड़ी गढ़वाल, मजरा महादेव। राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में आज ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ ‘जल शक्ति मंत्रालय’ भारत सरकार के तत्त्वाधान में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत (दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 ) ”स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ . संजेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वृक्षारोपण के महत्त्व को प्रतिपादित किया।
महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। प्रत्येक कर्मचारी को एक-एक वृक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों में इंद्रपाल सिंह रावत, डॉ. गजराज नेगी डॉ. अंकित कुमार, डॉ . सिद्धार्थ रजक, डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पंत, विक्रम सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह , मनोज रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिभाग किया।



More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्विरोध छात्र संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रोहित ने अध्यक्ष तो तरुण ने सचिव पद की ली शपथ
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में नव निर्वाचित छात्र संघ को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्रसंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन