पौड़ी गढ़वाल, मजरा महादेव। राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में आज ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ ‘जल शक्ति मंत्रालय’ भारत सरकार के तत्त्वाधान में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत (16 से 31 मार्च2026) पखवाड़ा में “जल महोत्सव पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की भागीदारी समाज को संपन्नता की ओर ले जाती है तथा स्वच्छता कार्यक्रम में महिला सहभागिता इस कार्यक्रम को एक प्रभावी नेतृत्व तथा लक्ष्य की प्राप्ति करने में महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकती है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छात्र- अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री दीपक त्रिपाठी , विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष श्रीमती संतोषी देवी, ग्राम प्रधान गडौली श्री चौहान जी , श्री भूपेंद्र जी उपस्थित रहे adidi मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी जी ने गंगा स्वच्छता कार्यक्रम कार्यक्रम को जन सहभागिता से जोड़ने के सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की
इस अवसर पर नमामि गंगे के नोडल अधिकारी इंद्रपाल सिंह रावत के प्राध्यापकों डॉ . राजेन्द्र सिंह में डॉ. गजराज नेगी, डॉ. अंकित कुमार सिंह, डॉ. सिद्धार्थ रजक डॉ . चन्द्र बल्लभ नैनवाल, डॉ. आशीष कुमार घिल्डियाल, के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पन्त, विक्रम सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह, मनोज रावत, गुलाब सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिभाग किया।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हुआ रजत जयंती वार्षिकोत्सव का आयोजन