April 1, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव के गंगा स्वच्छता पखवाड़े  का विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन

पौड़ी गढ़वाल, ‌‌मजरा महादेव। राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में आज ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ ‘जल शक्ति मंत्रालय’ भारत सरकार के तत्त्वाधान में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत (दिनांक 17 मार्च से 31 मार्च 2026) पखवाड़ा में ” गंगा घाट स्वच्छता” व “नुक्कड़ नाटक” के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने कार्यक्रम का समापन करते हुए कहा कि नमामि गंगे परियोजना जून 2014 में भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक एकीकृत संरक्षण मिशन है। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय नदी गंगा में प्रदूषण को कम करना, उसे साफ करना और पुनर्जीवित करना है। यह योजना 100% केंद्रीय हिस्सेदारी के साथ चल रही है, जिसके तहत मुख्य रूप से गंगा के पानी को स्नान के लिए स्वच्छ बनाने पर जोर दिया जाता है।

छात्र-छात्राओं के द्वारा “अर्धनारीश्वर घाट” मजरा महादेव के घाट तथा घाट के आस-पास की स्वच्छता की गई साथ ही मजरा महादेव बाजार में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया जिसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता को अपनाने तथा घर का कूड़ा नदी व खुले स्थान पर ना फेंकने का आग्रह किया गया।

महाविद्यालय के प्रतियोगिता में प्रतिभा करने वाले छात्र व छात्राओं को पुरस्कार वितरित करके प्रोत्साहित किया गया।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों में नमामि गंगे के नोडल अधिकारी इंद्रपाल सिंह रावत, डॉ. गजराज नेगी, डॉ. अंकित कुमार सिंह, डॉ सिद्धार्थ रजक, डॉ आशीष घिल्डियाल, डॉ .चन्द्र बल्लभ नैनवाल के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पंत, विक्रम सिंह रावत, सुनील सिंह, वीरेन्द्र सिंह, गुलाब सिंह , मनोज रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

About The Author